सतबरवा : अज्ञात लोगों ने घर जलया
सतबरवा | मानासोतीगांव निवासी विश्वनाथ मोची का घर अज्ञात लोगों ने जला दिया। इसमें करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ मोची अपने पुत्र के साथ पूना कमाने गया है। प|ी बीमार बेटी को देखने के लिए लड़की की ससुराल गई हुई है। घर में रखा अनाज, साउंड, दो साइकिल, जेवर, जमीन के कागजात, कपड़ा के अलावा पूरा घर जल गया। इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने सतबरवा पुलिस को इसकी जानकारी दी। ओपी प्रभारी बीके गुप्ता घटना स्थल पर जा कर जांच पड़ताल की।