पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतबरवा में विभिन्न मांगों को लेकर जेएमएम का धरना

सतबरवा में विभिन्न मांगों को लेकर जेएमएम का धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतबरवा | प्रखंडमुख्यालय पर झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। जो सतबरवा के विभिन्न मुहल्लों से होते हुये प्रखंड कार्यालय पहुंची। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस करो, काला कानून खारिज करो, खनन निलामी बंद करो तथा झारखंड का भूमि कानून लागू करने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सिंह, पूर्व प्रखंड मो. गफुर अंसारी, सुखदेव सिंह समेत दर्जनों लोग ने धरना को संबोधित किया।