सतबरवा : दुर्घटना में तीन की मौत
सतबरवा : दुर्घटना में तीन की मौत
सतबरवा |सतबरवा ओपीक्षेत्र के भुसडि़या में मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनू कुमार 20 वर्ष पाटन, बादल कुमार सिंह चैनपुर पतरिया, उमेश्वर कुमार 22 वर्ष सुआ कौडियां के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 7 बजे ये लोग डालटनगंज से बेतला की ओर जा रहे थे। भुसडिया के एक तीखे मोड़ पर मोटरसाइकिल जेएच03 डी 1083 पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर तीनों की मौत हो गई। सतबरवा ओपी प्रभारी मो रूस्तम खान ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल डालटनगंज भेज दिया है।