पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदन सौंप अनाज नहीं मिलने की शिकायत

आवेदन सौंप अनाज नहीं मिलने की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्चके बाद बारी गांव के हरिजनों अन्य को अनाज तेल नहीं मिलने को लेकर पांच दर्जन कार्डधारियों ने मंगलवार को टनटनवा नहर पर बैठक की। बैठक के बाद प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ प्रताप टोप्पो को एक आवेदन सौंपा और तेल अनाज नहीं मिलने की बात कही।

बीडीओ ने बात को समझते हुए कहा कि अभी जो सूची कार्डधारियों की आई हुई है उसकी जांच की जा रही है और छूट गए लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा। इस संबंध में एमओ से बात की जाएगी।

क्याहै मामला : कार्डधारीविनय राम, जगु राम, मुकेश कुमार, मुनेश्वर सिंह, शांति कुवंर, सुरेश मोची, सलु राम, गणेश भुईयां, हफिजुलाह मियां, लालमोहन भुईयां समेत दर्जनों कार्डधारी ने बताया कि जन प्रणाली दुकानदार राजकुमार राम ने नया कार्डधारियों की सूची का सत्यापन कर रहे थे।

इस दौरान कार्डधारी पहुंचे, जहां जविप्र दुकानदार ने कार्डधारियों से कहा कि जो कार्डधारी पहले से अनाज-तेल का उठाव कर रहे हैं, उन्हें मार्च के बाद अनाज तेल नहीं मिलेगा।

कईस्कूलों में एमडीएम बंद

हैदरनगर| प्रखंडक्षेत्र के रामवि बाजार, उमवि ईंटवा, बरवाडीह, प्रावि बहेरा रामवि पांती समेत दर्जन भर से ज्यादा अन्य स्कूलों में काफी दिनों से एमडीएम बंद रहने की जानकारी मिली है। कई स्कूलों के निरीक्षण के बाद बीपीओ नरेंद्र कुमार सिंह संबंधित स्कूलों के प्रभारी हेडमास्टर ने उसकी पुष्टि की है। बीपीओ ने कहा कि गुरु गोष्ठी में इस बाबत मिली रिपोर्ट पर उन्होंने स्कूलों का निरीक्षण किया है। इस दौरान संबंधित स्कूलों में मुख्य रूप से चावल के अभाव कहीं-कहीं राशि की कमी के कारण एमडीएम बंद रहने की जानकारी मिली है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को की जाएगी। उन्होंने कहा कि एमडीएम के चावल का अभाव भारी समस्या बन गई है। इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो अन्य स्कूलाें में भी एमडीएम बंद हो जाएगा।