नामधारी काॅलेज में शिक्षकों की बैठक
सतबरवा | बलवंतसिंह नामधारी काॅलेज में शिक्षकों की बैठक की गई। इसमें क्वीज काॅन्टेस्ट का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम संचालन के लिए प्रो. शुशीला मिश्रा को को-आर्डिनेटर बनाया गया है। 18 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता, 19 सितंबर को क्वीज प्रतियोगिता, 20 सितंबर को जागरुकता राजदूत का कार्यक्रम होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्र 2014-16 इंटर कला संकाय में आवेदन पत्र जमा है वे अपना नामांकन 20 सितंबर तक होगा। इसके बाद इस पर विचार नहीं होगा। प्रथम द्वितीय वर्ष की कक्षा सुचारु रूप से चल रहा हैं। छात्रों की उपस्थित 75 प्रतिशत अनिवार्य है। बैठक की अध्यक्षता प्रिंसिपल अजय प्रसाद ने की।