- Hindi News
- सिसई में लालटेन से लगी आग में पुत्र समेत दंपती झुलसे
सिसई में लालटेन से लगी आग में पुत्र समेत दंपती झुलसे
सिसईथाना क्षेत्र के पिल्खी मोड़ सतासिल्ली में आग लगने से दंपति और उनका 12 वर्षीय पुत्र झुलस गया। जानकारी के अनुसार लुतियन बेक के घर में किराए पर रह रहे लुलुवा निवासी जीतेंद्र कुल्लू का पुत्र सुपर कुल्लू शाम के लगभग सात बजे घर में लालटेन जलाकर पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान लालटेन में तेल समाप्त होने लगा, तो लालटेन को बुझाए बिना पिता-पुत्र उसमें केरोसिन डाल रहे थे। जीतेंद्र कुल्लू लालटेन पकड़े हुए थे, जबकि सुपर कुल्लू उसमें तेल डाल रहा था। इसी दौरान अचानक अधिक केरोसिन गिर जाने से आग भभक पड़ी और पिता-पुत्र उसकी चपेट में गए। सुपर कुल्लू की मां वहीं पास में कुर्सी पर बैठी थी। आग की लौ उस तक भी पहुंची। इधर, पिता-पुत्र के कपड़ोंं में आग पकड़ने के बाद जीतेंद्र कुल्लू बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए बाहर दौड़ पड़े। शोर होने पर लोग जुटे, मगर तब तक उनके बदन पर जलते कपड़े और चिपक गए