- Hindi News
- काम नहीं मिलने पर महाराष्ट्र से लौटे मजदूर
काम नहीं मिलने पर महाराष्ट्र से लौटे मजदूर
भास्कर न्यूज | श्यामसुदंरपुर
श्यामसुंदरपुरथाना अंतर्गत गड़गड़िया कैनाल निर्माण कैंप में स्थानीय ग्रामीण मजदूरों ने शोषण के खिलाफ निर्माण में लगी एसएसकेसी के प्रबंधन के अधिकारियों की काफी फजीहत की। कंपनी द्वारा महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में काम के लिए सैकड़ों महिला-पुरुषों को ले जाया गया था। तीन सप्ताह से उन्हें काम पर नहीं लगा कर सिर्फ फुडिंग देकर उनको बैठा कर रखा गया था। इससे नाराज मजदूरों ने रविवार की सुबह घर जाने के लिए वहां से चल पड़े। इसकी खबर पाकर स्थानीय ग्रामीणों में विजय गोस्वामी, मोहसिन खान, मोहन टुडू, शरतचंद्र दास, रहीम मल्लिक आदि ने कंपनी के स्थानीय सुपरवाइजरों को बुलाकर मजदूरों को घर जाने तक का भाड़ा आदि दिलवाया। ग्रामीणों ने कंपनी के कर्मचारियों को काफी खरी-खोटी सुनाई। मजदूरों में धनराज, सुगराज, बिहुली चंद, विशाल ज्ञानीराम काटेवा ने बताया कि हम लोगों को प्रति महिला मजदूर 175 रुपए, प्रति पुरुष मजदूर 275 रुपए और प्रति मिस्त्री 400 रुपए प्रतिदिन की दर से भुगतान की बात कहकर सुधाकर बाबू ने लाया था। लेकिन तीन सप्ताह बीत जाने पर भी हमें काम पर नहीं लगाया गया।