हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज
श्यामसुंदरपुर| पांड्राशोलीगांव में हुई हत्या के मामले में शनिवार को गुड़ाबांदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक मायनोवती हेंब्रम के पति सनातन हेंब्रम तीन अन्य अज्ञात आरोपियों पर मृतक का भाई नारायण मुर्मू ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। अनुसंधान अधिकारी सह थाना प्रभारी कुलदीप कुमार मामले की जांच में जुट गए है। बताया गया कि हत्या के कारणों का पता चल गया है। इधर, हत्या की घटना के बाद से ग्रामीणों में भय है। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है।