पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खामनडीह ने पहाड़पुर को हराया

खामनडीह ने पहाड़पुर को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्यामसुंदरपुर| गुड़ाबांधाप्रखंड के वनमाकड़ी फुटबॉल मैदान में हुई दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खामनडीह फुटबॉल टीम ने बाजी मारी। टाई ब्रेकर में हारकर पहाड़पुर फुटबॉल टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह में बहरागोड़ा झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा ने दोनों दलों को भेड़ा देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर श्यामपद टुडू तथा आदिम उतनाव गांवता, छातनाडीह वन माकड़ी के करण हांसदा, विशु सोरेन, चरण हांसदा, राय सेन मुर्मू आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर पंचायत के राखला स्टूडेंट क्लब वेतना द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कुणाल षाड़गी ने किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान बुआंगडीह फुटबॉल टीम और दूसरा स्थान पिताजुड़ी फुटबॉल टीम ने पाया। तीसरा तथा चौथा स्थान पर खयेरबनी फुटबॉल टीम तथा तारासपुर फुटबॉल टीम रही। इस अवसर पर प्रदीप गिरी, रामा नन्द्र गोस्वामी, अनिल माहली, जयराम मुंडा, कन्हाई लाल मुंडा, तारा चांद मुंडा, दुर्गा माहली, गुरभा मुंडा, जगदीश मुंडा आदि उपस्थित थे।