पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवकों ने आजसू का थामा दामन

युवकों ने आजसू का थामा दामन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्यामसुंदरपुर | लड़काबासागांव में आजसू जिलाध्यक्ष समीर कुमार महन्ती ने गुरुवार को 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रामदास हांसदा की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा काे समीर महन्ती, प्रणव बनर्जी, मोहन माईती, मनोज जेना, अमर पंडा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर झामुमो नेता देवदास पाल उर्फ देवला पाल ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वे विद्युतवरण महतो के खास माने जाते थे। पार्टी में शामिल होने वाले जुगल मांडी, कुशाराम मांडी, धनाई मांडी, जादू मांडी, गालू टुडू, समाई मुण्डा, अरुण पाल, बलराम करण, पशुपति पातर, मुनसी घोष, सहदेव घोष आदि को जिलाध्यक्ष श्री महंती ने माला पहनाकर स्वागत किया।