पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन सुरक्षा समिति ने निकाला जुलूस

वन सुरक्षा समिति ने निकाला जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्यामसुंदरपुर| चंदनपुरवन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने वाचर शिमला हेम्ब्रम के देख रेख में सोमवार को एक विशाल जुलूस निकाला। जुलूस का उद्देश्य ग्रामीणों को वन सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था। जुलूस में शामिल करीब 200 महिला ओर पुरुषों ने चन्दनपुर डुंगरी तोला से घाघरा टोला, बड़तोलिया, गौड़यास गांव का दौरा करते हुए चंदनपुर ताला टोला में पहुंचकर सभा की। जुलूस में कुनामी हेम्ब्रम, सरस्वती टुडू, छोटा हेम्ब्रम, ज्योत्सना पाल, सदा हेम्ब्रम, गोवरा हेम्ब्रम, वासंती पाल, फूल मनी मुर्मू, सोहागी हेम्ब्रम, कल्पना मुर्मू, लक्ष्मीकांत पाल समेत सैडको कार्यकर्ता उपस्थित थे। ज्ञात हो कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं ने अपनी सक्रिय भूमिका अदा की।