- Hindi News
- प्रभारी प्रधानाचार्य स्कूल में हुए बेहोश
प्रभारी प्रधानाचार्य स्कूल में हुए बेहोश
श्यामसुंदरपुर|वृन्दावन चन्द्रउच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शुभाशीष चौधरी मंगलवार को विद्यालय में अचानक अचेत हो गए। वे पहली घंटी की कक्षा समाप्त होने और उपस्थित बच्चों की हाजिरी बनने के बाद विद्यालय पहुंचे थे। अचानक चक्कर पर वे बेहोश हो गए। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए बुनियादी विद्यालय में कैंप किए हुए चल चिकित्सा वाहन पर ले गए। चिकित्सकों ने जांच के उपरांत प्रभारी प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह तक विश्राम करने की सलाह दी।