दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
घाटशिला | श्यामसुंदरपुरथाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी गांव वर्तमान में जादूगोड़ा के आसनबनी गांव निवासी लखी गिरी ने पोल्टू गिरी, भोंदरी गिरी के खिलाफ श्यामसुंदरपुर थाना में कांड संख्या 11/15 में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में लखी गिरी ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई 2014 को नकद रुपए और गहना देकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद से ही दहेज की मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा है। दहेज की राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।