पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर से दबकर अपराधी कालिया की मौत

ट्रैक्टर से दबकर अपराधी कालिया की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर से दबकर अपराधी कालिया की मौत

हाजीपुर| वैशालीजिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र चौक के निकट मंगलवार सुबह बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर कुख्यात अपराधी रवि कुमार उर्फ कालिया की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि 12 से अधिक आपराधिक मामलों में फरार कुख्यात अपराधी रवि उर्फ कालिया मंगलवार सुबह राजेन्द्र चौक के निकट एक निर्माणाधीन मकान के निकट खड़ा था, तभी बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।





चौधरी ने बताया कि मृतक इसी थाना के हथसारगंज मुहल्ला का निवासी था और उस पर जिले के कई थानों में लूट, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं।



ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।