- Hindi News
- कटिहार में चचेरे भाई की पीट पीट कर हत्या
कटिहार में चचेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या
कटिहार में चचेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या
कटिहार|जिले केआबादपुर थाना क्षेत्र के धूम नगर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक ने अपने चचेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक छत्र नील सिंह ने मंगलवार को बताया कि धूम नगर गांव के रहने वाले गुलाम नासिर (27) का उसके चचेरे भाई मो. तौकीद के साथ भूमि को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। सोमवार की देर शाम तौकीद ने गुलाम नासिर की लाठी से पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में मृतक की प|ी के बयान पर संबंधित थाना में तौकीद के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।