पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक ने छात्र को कुचला, शव के साथ तीन घंटे सड़क जाम

ट्रक ने छात्र को कुचला, शव के साथ तीन घंटे सड़क जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईसरायमें सीसीएल केंद्रीय अस्पताल कॉलोनी गेट के पास बुधवार की सुबह करीब 7.30 बजे सड़क हादसे में छात्र अर्जुन महतो (17) की मौत हो गई। अर्जुन महतो टोला का रहने वाला था। घटना के विरोध में लोगों ने नईसराय चौक पर शव के साथ एनएच-33 को तीन घंटे जाम किया। वे ट्रक चालक की गिरफ्तारी, आश्रितों काे मुआवजा, वृद्धा पेंशन देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर एसडीओ केके हंस मौके पर पहुंचे और 10 हजार मुआवजा राशि दी और चालक पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटा लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया।







श्रीकृष्णविद्या मंदिर का छात्र था : प्रीतममहतो का पुत्र अर्जुन रामगढ़ के श्रीकृष्णा विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था। पढ़ाई में तेज और व्यवहार कुशल होने के कारण वह शिक्षकों और विद्यार्थियों में काफी प्रिय था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी जामस्थल पर पहुंचे।

कुछ दूर बाइक को घसीटते ले गया ट्रक : अर्जुनमहतो अपनी बाइक से जा रहा था। नईसराय में विपरीत दिशा से रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। ट्रक बाइक को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया। इससे अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अर्जुन को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।



इसके बाद लोग उसे रांची रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने शव के साथ रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद एसडीओ, एसडीपीओ अशोक कुमार, सीओ कुंवर पाहन और इंस्पेक्टर अनिल कुमार पुलिस बल के साथ जामस्थल पर पहुंचे।