- Hindi News
- आपसी विवाद में हत्या कर शव कुएं में फेंका
आपसी विवाद में हत्या कर शव कुएं में फेंका
आपसी विवाद में हत्या कर शव कुएं में फेंका
लावालौंग | थानाक्षेत्र के चुकरू निवासी संजय पासवान की आसपी विवाद के कारण कर हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी बालकेश्वर सिंह ने बताया कि कोलकोले गांव में शंकर उरांव के घर पर शराब की पार्टी के दौरान संजय पासवान, शंकर को गाली-गलौल करने लगा। तभी शंकर और यमुना ने संजय को कोलकोल गांव तालाब के समीप ले जाकर हत्या कर दी और शव को कुआं में डाल िदया।
एं में शव की सूचना पाकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना लावालौंग थाना को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है। इस घटना में यमुना उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही शंकर को भी अभियुक्त बनाया गया है। शंकर और यमुना दोनों सगे भाई हैं।