कई मौतों पर पड़ा हुआ है रहस्य का पर्दा
बेथल कॉम्प्लेक्स में हंगामा, पत्थरबाजी
>पुलिस पर पक्षपात का आरोप, जेम्स से पूछताछ
भास्करसंवाददाता | कांके/रांची
बच्चियोंके साथ यौन शोषण करने के आरोपी बेथल मिशन के संस्थापक सह निदेशक जेम्स पुन्नूस के प्रति लोगों का गुस्सा अब चरम पर है। मामला उजागर होने के बाद नाराज लोगों ने रविवार को मिशन अनाथालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और कैंपस में घुसने का प्रयास किया। वे जेम्स को सामने लाने पर अड़े थे। आक्रोशित लोगों ने बेथल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में पत्थरबाजी भी की। लोग दोषियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बहुत मुश्किल से लोगों को समझा-बुझाकर अनाथालय में अंदर जाने से रोका और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लोगों का आरोप है कि पुलिस इतने गंभीर मामले को भी हल्के में ले रही है। संभव है कि कोई शिकायतकर्ता होने की बात कह आरोपियों की मदद की जाए। पावर आॅफ यूथ के अध्यक्ष कमलकांत दुबे और पिंटू तिवारी ने जेम्स पर अविलंब कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। कांके पुलिस का जोर इस बात पर है कि अधिकांश बातें खूंटी से जुड़ी हैं तो इसकी शिकायत वहीं होनी चाहिए।
आदिवासी कल्याण समिति बोड़ेया के अध्यक्ष सह सरना समिति के संगठन सचिव सोमा उरांव ने आरोप लगाया कि बेथल मिशन गरीब आदिवासी और अनुसूचित जाति की लड़कियों और लड़कों को रखकर उनका धर्म परिवर्तन कराता है। अनाथ बच्चों की जगह यहां गरीब परिवार के बच्चों को बहला-फुसला कर लाया जाता है। इसके लिए विदेशों से धन मिलता है। ऐसे में यौन शोषण की घटना के साथ ही इसकी फंडिंग की भी उच्च स्तरीय जांच की मांग सीएम हेमंत सोरेन से की। उन्होंने आशंका जताई कि मिशन मानव व्यापार में भी संलिप्त है।
इन मौतों पर हैं सवाल
28 सितंबर को भास्कर ने किया था खुलासा।
राधा ने जहर खाकर दे दी जान
जेम्स ने स्वीकारा- लड़कियों को ले जाते थे
कांके थाने में जेम्स पुन्नूस से पूछताछ करती पुलिस।
बेथल मिशन के सामने प्रदर्शन करते लोगों को समझाती पुलिस।
सुसांती सोय की मां फूलमनी
भास्कर
फॉलोअप