- Hindi News
- प्रतापपुर : सिजुआ मुखिया के चाचा की हत्या
प्रतापपुर : सिजुआ मुखिया के चाचा की हत्या
प्रतापपुर : सिजुआ मुखिया के चाचा की हत्या
प्रतापपुर | सिजुआपंचायत की मुखिया सुनीता कुमारी के चाचा गोपाल दास की हत्या गुरुवार को गोली मारकर कर दी गई। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। गोपाल दास पिता स्व. सुखदेव दास (38) अपने बड़े भाई अर्जुन दास के साथ अपने गांव हारा से बगल के गांव झारा जा रहे थे। वे इस पंचायत में गारा से झारा तक मनरेगा द्वारा निर्मित मिट्टी मोरम सड़क का निरीक्षण करने मुखिया के निर्देश पर गए थे। दास ने बताया कि रास्ते में दोनों भाई के अलावा चचेरा भाई शिवरतन दास झाड़ी से बैर तोड़कर खाने लगे। इसी बीच झाड़ी से गोली चलने की आवाज आई। गोली गोपाल दास के दाहिने पैर में लग गई। जहां कुछ ही देर के बाद उसकी मौत हो गई।
कुछ देर तक तड़पने के बाद घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद प्रतापपुर पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दी है।
मृतक के बड़े भाई अर्जुन दास के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रतापपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आपराधिक घटना लग रही है। हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।