पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमुई में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

जमुई में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुई में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

जमुई | जिलेके लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मंगरार गांव में देर रात अपराधियों ने एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका प्रिया देवी (35 वर्ष) जब अपने घर पर थी, तभी चार अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने शिक्षिका को जबरन घर से बाहर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।