- Hindi News
- मासस भाजपा समर्थक भिड़े एक की मौत, तीन घायल
मासस-भाजपा समर्थक भिड़े एक की मौत, तीन घायल
माससभाजपा समर्थकों के बीच गुरुवार को पिठाकेयारी मैदान में हिंसक झड़प हो गई। इसमें मासस के एक समर्थक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। पिठाकेयारी में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। गुरुवार की सुबह मासस के समर्थक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाइक जुलूस लेकर पिठाकेयारी मैदान पहुंचे। तभी भाजपा के कुछ समर्थकों ने वहां सभा करने का विरोध किया। इस पर मासस प्रत्याशी अरूप चटर्जी भाजपा समर्थकों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इसमें पिठाकेयारी निवासी माचन रविदास (50) को गंभीर चोट लगीं। उन्हें तुरंत निरसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पथराव में भाजपा के तीन समर्थकों मनोज रविदास, सुजीत रविदास और बादल रविदास घायल हैं।
अरूप चटर्जी ने एसपी राजाराम प्रसाद से पोस्टमार्टम िरपोर्ट आने से पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मासस उग्र आंदोलन करेगा। इसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी। उन्होंने मृतक माचन रविदास के परिवार के भरण-पोषण का जिम्मा भी लिया।
िगरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन