संदिग्ध परिस्थिति में भाजपा नेता की मौत
संदिग्ध परिस्थिति में भाजपा नेता की मौत
सासाराम| रोहतासजिले के रोहतास थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के निकट सोमवार सुबह भाजपा नेता देवराज सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता 47 वर्षीय सिंह सोमवार को सुबह टहलने निकले थे, तभी डेहरी-रोहतास मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी आेर सिंह के परिजनों ने उनकी हत्या किए जाने की संभावना व्यक्त करते हुए रोहतास थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सूत्रों ने बताया कि सिंह कर्मा गांव के रहने वाले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।