सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या
सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या
मुंगेर| जिलेके हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बनबरसा गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक बच्ची की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर बनबरसा गांव के निकट खाली पड़े एक पुराने मकान से सोमवार सुबह 11 वर्षीय एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार बच्ची बनबरसा गांव की निवासी थी और शाम से लापता थी। प्रथम दृष्टया शव देखने से एेसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर ईंट-पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी है और उसके चेहरे को भी विकृत कर दिया है।
इस सिलसिले में संबंधित थाना में बच्ची के पिता के बयान पर एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।