पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिनभर अशांत रहा जमशेदपुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार की रात को मरीन ड्राइव से उपद्रवियों को खदेड़ते पुलिस के जवान।

{उग्र लोगों ने की तोड़फोड़

{दोनों गुटों के बीच हुआ पथराव

{उपद्रवियों पर लाठी चार्ज

{शव रखकर मरीन ड्राइव जाम

क्राइम रिपोर्टर |जमशेदपुर

सोनारीमें दो बस्तियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में शनिवार को फिर एक युवक की हत्या हो गई। निर्मल नगर स्थित बिलाल बस्ती निवासी टेंपो चालक कालीचरण महतो (34 वर्ष) को पत्थर से कूचकर मार डाला गया। घटना सुबह 7.30 बजे की है। वह टेंपो से बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। लौटने के क्रम में कुछ युवक जबरन टेंपो में बैठ गए और उसे सोनारी स्थित फागू बाबा मंदिर से कुछ दूर ले गए। वहां पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। रूपनगर बस्ती के युवकों पर हत्या का आरोप है। इधर, विरोध में मृतक के परिजन समेत बस्ती के लोग सड़क पर अा गए। दिनभर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ की। दोनों गुटों में पथराव हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को भी लाठी चलानी पड़ी। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शाम में सड़क पर शव रखकर सोनारी मरीन ड्राइव जाम कर दिया गया। स्थानीय लोग हत्यारे की गिरफ्तारी और मृतक के आश्रित को 10 लाख रुपए मुआवजा की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन पर एक घंटा बाद लोग शांत हुए।

खबरें और भी हैं...