पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोगी जोड़ने के क्रम में रेलकर्मी की मौत

बोगी जोड़ने के क्रम में रेलकर्मी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोगी जोड़ने के क्रम में रेलकर्मी की मौत

सीतामढ़ी|पूर्व मध्यरेलवे के सीतामढ़ी स्टेशन पर गुरुवार को दो डिब्बों को जोड़ने के दौरान एक रेलकर्मी की दब जाने से मौत हो गई। रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलकर्मी अब्दुल गफ्फार सीतामढ़ी स्टेशन पर दो डिब्बों को जोड़ रहा था, तभी उसके बीच जाने से उसकी मौके पर ही दबकर मौत हो गई। मृतक जिले के नगर थाना के राजोपट्टी का रहने वाला था। सूत्रों ने बताया कि मृतक 15 दिन बाद अवकाश ग्रहण करने वाला था।



शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।