तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को मारा धक्का, मौत
उधर, अड़की थाना क्षेत्र के सिंदरी में खूंटी-तमाड़ पथ पर एक तेज रफ्तार ट्रक (ओआर 14सी 1820) ने 50 वर्षीय साइकिल सवार विनोद साहू को धक्का मार के तमाड़ की ओर भाग गया। इससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। वह सिंदरी गांव का रहनेवाला था। और साप्ताहिक हाट से अपने गांव लौट रहा था। भाग रहे ट्रक को तमाड़ पुलिस ने चेक नाका के समीप से पकड़ा।