दुधमुंही बेटी को पिता ने जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला
भागलपुर | बाथके किरणपुर गांव में दूसरी शादी करने के चक्कर में पिता ने अपनी दुहमुंही बेटी को जहर देकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी पिता घर छोड़कर भाग गया। मृतका आयुषी कुमारी (डेढ़ साल) अमित मंडल और नेहा की इकलौती संतान थी। घटना को लेकर नेहा ने अपने पति के खिलाफ बाथ थाने में बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। नेहा ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटी हुई। इस दौरान उसके पति अमित का चक्कर खड़िया गांव की पूजा नामक एक लड़की से हो गया। इस कारण अमित मुझे और मेरी बेटी को नापसंद करने लगा। नेहा का आरोप है कि सोमवार सुबह जब मैं शौच के लिए गई थी, उसी दौरान अमित ने आयुषी को जहर का इंजेक्शन दे दिया। बाद में उसका शरीर नीला पड़ गया। इसके बाद अचानक नेहा ने दम तोड़ दिया।
नेहा के मरते ही अमित घर छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही बाथ पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेहा का कहना है कि घटना के बाद उसके सास रीता देवी, ससुर उमाकांत सिंह भी घर छोड़ कर भाग गए हैं। नेहा का मायका शंभुगंज के करसो गांव में है।
थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान और आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।