- Hindi News
- दीवार गिरने से महिला की मौत, खबर ने ले ली देवर की भी जान
दीवार गिरने से महिला की मौत, खबर ने ले ली देवर की भी जान
>दीवार के मलबे में दबकर तीन साल का बच्चा हुआ घायल, रिम्स रेफर
>खाना बनाने के दौरान अचानक गिर गई रसोई घर के बीच की दीवार
भास्कर न्यूज.तमाड़
मांझीटोली में दीवार गिरने से 50 वर्षीय मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय रितिक मांझी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के देवर मनोज मांझी की भी मौत हो गई। इससे पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है। बताया जाता है कि स्व. महादेव मांझी की प|ी मंजू अपने घर में खाना बना रही थी, इसी बीच किचन के बीच में कच्चे ईंट से बनी पार्टीशन दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई। मंजू के पुत्र राकेश मांझी का तीन वर्षीय बेटा रितिक बगल में बैठकर नाश्ता कर रहा था वह भी इसकी चपेट में गया। उसके सिर और पीठ में गंभीर चोट लगी है। ग्रामीण घायलों को तत्काल इलाज के लिए तमाड़ पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया, जहां महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि खूंटी में इलाज करा रहे बीमार देवर मनोज को जब घटना की जानकारी मिली, तो उसने भी दम तोड़ दिया। इधर, तमाड़ के ग्राम प्रधान भाजपा मंडल अध्यक्ष बिमल पातर ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को यथोचित मुआवजा देने की मांग की है।