यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन
तमाड़. यूरियाकी कालाबाजारी के खिलाफ शनिवार को कृषक मित्र समिति ने तमाड़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कृषक मित्रों का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष लखीनारायण मुंडा कर रहे थे। अंत में बीडीओ की अनुपस्थिति में नाजीर ठाकुरदास महतो को एक मांग पत्र सौंपा गया। धरने में शामिल किसान लैंपस मैनेजर और कृषि अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन में सैकड़ों किसान शामिल थें।