पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारण में थानेदार को मारने वाला चेक सिंह मारा गया

सारण में थानेदार को मारने वाला चेक सिंह मारा गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छपरा | इसुआपुरथानेदार हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात अपराधी चेक सिंह की बुधवार की देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी गई। परसा थाने क्षेत्र के महारानी स्थान के समीप से पुलिस ने उसके शव को क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया। उसे किसने मारा, यह किसी को पता नहीं। तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे महारानी स्थान के समीप किसी व्यक्ति को गोलियों से छलनी करने की खबर पुलिस को मिली।



मौके पर पुलिस पहुंचकर जब शव-शिनाख्त की तो पता चला कि चेक सिंह का शव है।