भजन मंडली ने किया माता जागरण
तेनुघाट| तेनुघाटआईटाईप कॉलोनी में मां दुर्गा मंदिर परिसर में धनबाद शक्ति मंदिर की महिला मंडली द्वारा मां दुर्गा का भजन कीर्तन एवं जागरण किया गया। महिला मंडली में बबीता श्रीवास्तव, शशिबाला, चंदारानी एवं बाला देवी के भक्ति गीतों से भक्तजन झूम उठे। श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि धनबाद शक्ति मंदिर में 31 जनवरी को सामूहिक विवाह का आयोजन हो रहा है। जहां गरीब लड़कियों की शादी का खर्च मंडली द्वारा किया जाएगा। साथ ही गरीबों के इलाज की व्यवस्था भी मंडली द्वारा की जाती है।