शिवराम मांझी की पुण्यतिथि मनाई
ललपनिया | ललपनियाके कुसमांडू स्थित शिवराम मांझी चौक पर स्व शिवराम मांझी की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तेनुघाट विद्युत मजदूर यूनियन के महामंत्री धनीराम मांझी ने की। उन्होंने कहा कि स्व शिवराम मांझी हमेशा गरीबों समाज के सहायता पर तत्पर रहते थे। उनके विचारों पर चलने से ही समाज का उत्थान संभव है। मौके पर मुखिया हेमलता किस्कु, प्राचार्य रामजी तिवारी, मितोन सोरेन, गुरू लाल मांझी, बीरबल मांझी, नागेश्वर साव, आरडी साहू, रामजी मांझी, भोला पटवा, बाबुचंद बास्के, राजेन्द्र अग्रवाल, सुशील हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।