पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन

कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेनुघाट| तेनुघाटव्यवहार न्यायालय परिसर में कानूनी जागरूकता शिविर लगा। इसकी अध्यक्षता एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक प्राधिकार समिति के सचिव संजीव कुमार झा ने की। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के र्निदेशानुसार व्यवहार न्यायालयों में मध्यस्ता केन्द्र खोले गएे हैं। मध्यस्ता केन्द्र के माध्यम से सालों साल चलने वाले मामलों का निपटारा जल्द हो जाता है। व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में मध्यस्ता केन्द्र अगस्त 2012 से प्रारम्भ हुई है। यहां चार प्रशिक्षित मध्यस्थ (मिडीएटर) हैं। हरिशंकर प्रसाद, महुआ कारक, राजीव कुमार तिवारी एवं रामबल्लभ महतो कार्य कर रहे हैं। दो सालों के दौरान मध्यस्ता केन्द्र के माध्यम से काफी संख्या मे मुकदमों का निपटारा मे मध्यस्ता केन्द्र सहायक सिद्ध हुआ है। समारोह में अधिवक्ता हरिशंकर प्रसाद, सुभाष कटरियार, बिरेंद्र प्रसाद, अर्जुन प्रसाद सिंह सहित राजू सिंह, रवींद्र प्रसाद, नीरज प्रसाद, सुजय अानंद, उदय सिंह आदि लोग उपस्थित थे।