ठेठईटांगर|बीडीओ सहसीओ हरि उरांव ने राजस्व कर्मचारी सुशील लकड़ा को अंचल निरीक्षक का प्रभार सौंपा है। पूर्व अंचल निरीक्षक कालीनाथ मांझी की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद रिक्त था। राजस्व कर्मचारी उमेश ठाकुर, प्रदीप कुमार, निशा कुमारी दीपक कुमार ने सुशील लकड़ा को बधाई दी है।