पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोराम पंचायत के तीन सौ ग्रामीणों को मिली धोती साड़ी

जोराम पंचायत के तीन सौ ग्रामीणों को मिली धोती-साड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेठईटांगर | प्रखंडके जोराम पंचायत भवन में सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत तीन सौ लोगों के बीच धोती-साड़ी और लुंगी बांटी गई। बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय कार्डधारी लोगों से दस रूपए शुल्क लेकर उन्हें धोती-साड़ी और लुंगी उपलब्ध कराई गई। मुखिया अजर कुल्लू ने वस्त्रों का वितरण किया। मौके पर अंबापानी, जामपानी, खिजूरटांड, जोराम, कुम्हारटोली, पतराटोली, लेबरेटोली, रायबहार आदि गांवों के लोग उपस्थित थे। पंचायत समिति सदस्य जेम्स लुगुन, वार्ड सदस्य राजेश खड़िया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

धोती-साड़ी का वितरण करते जनप्रतिनिधि।