- Hindi News
- नहीं मिल रही धोती साड़ी, तीन दिनों से लौट रहे ग्रामीण
नहीं मिल रही धोती-साड़ी, तीन दिनों से लौट रहे ग्रामीण
ठेठईटांगर|प्रखंड मुख्यालयस्थित पंचायत भवन में पिछले तीन दिनों से ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत धोतियों और साड़ियों के लिए लंबी दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। शनिवार काे भी बांसपहाड़, घोड़ीटोली, कुसुमबेड़ा, बखरीटोली, बेलाटोली, बड़काटांड आदि गांवों से लोग पंचायत भवन पहुंचे। बिरसमनी देवी, नीलिमा कुल्लू, जुलेखा साेरेंग, संपती देवी, मार्था कुल्लू, ओड़िल, कुंवारी, बसंती, राम लोहरा आदि ने कहा कि वे अपने सारे काम छोड़कर पिछले तीन दिनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। इधर मुखिया विक्टोरिया कुल्लू ने कहा कि पंचायत सेवकों, रोजगार सेवकों और अन्य कर्मचारियों के मीटिंग में रहने के कारण धोती-साड़ी का वितरण नहीं हो पा रहा है।