पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंदोलनकारियों के मामले में हुई चर्चा

आंदोलनकारियों के मामले में हुई चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा| झारखंडपार्टी की बैठक गुरुवार को जयप्रकाश उद्यान में हुई। अब्राहम मिंज की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। तैयार की गई सूची में अबतक शामिल आंदोलनकारियों के नामों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 2000 के करीब आवेदनों पर विचार हुआ है। बचे हुए आवेदनों पर भी विचार करने की बात कही गई है। पार्टी सरकार पर दबाव बनाएगी कि आंदोलनकारियों का काम यथाशीघ्र हो। इसके लिए धरना-प्रदर्शन का आयोजन होगा। बैठक में प्रखंड समितियों के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई। ठेठईटांगर प्रखंड में समिति के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उदय प्रताप सिंह, बेंजामिन कंडुलना, सेबियान डांग, तिंतुस एक्का, एनेम डांग, जेम्स जोजो, पावल बागे, अमर डांग नियरजन जोजो आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...