पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुकर पालन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

सुकर पालन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टारस्वरोजगार संस्थान की ओर से सोमवार से छह दिवसीय सुकर पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। सहायक डिप्टी एलडीएम रंजन चंद्रा ने शिविर का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि वे सही तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सुकर पालन से आर्थिक स्थिति बेहतर बनाई जा सकती है। संस्थान के निदेशक जोन अलोइस कुल्लू ने भी शिविर के आयोजन के उद्देश्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक राधागोविंद सबों को प्रशिक्षण देंगे। उदघाटन कार्यक्रम में सामुएल मुंडू, रूही डुंगडुंग, राकेश केरकेट्टा, विनकस लकड़ा और जेवियर उपस्थित थे। शिविर में ठेठईटांगर, पाकरटांड और सिमडेगा के प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का समापन 10 फरवरी को होगा।