- Hindi News
- घर घर जाकर करें सर्वे, योजनाओं की दें जानकारी : बीडीओ
घर-घर जाकर करें सर्वे, योजनाओं की दें जानकारी : बीडीओ
भास्कर न्यूज | ठेठईटांगर
प्रखंडकार्यालय सभागार में मनरेगा की बैठक हुई। इसमें ठेठईटांगर और बांसजोर प्रखंड में लोगों को मनरेगा के प्रति जागरूक करने पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों प्रखंडों के बीडीओ मनरेगा के सिलवेस्तर टोपनो, बीपीओ नीलम कुमारी, बीपीओ चारू मांझी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शनिवार को आयोजित बैठक में बीडीओ ने कहा कि मनरेगा के तहत दोनों प्रखंडों में घर-घर जाकर सर्वे किया जाना है और योजनाओं की जानकारी देनी है। मनरेगा के तहत काम कराने के इच्छुक लोगों के नाम सूची में जोड़कर स्थल का चयन करना है।
बीडीओ हरि उरांव ने कहा कि लोगों को मनरेगा से जोड़ने का काम बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे समर्पित तरीके से किया जाना चाहिए। मनरेगा एक महत्वाकांक्षी एक्ट है, जिसके तहत लोगों को गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी मुखिया और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जनसेवक आदि उपस्थित थे।