पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 401 मरीजों की हुई जांच

शिविर में 401 मरीजों की हुई जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेठईटांगर/सिमडेगा | इंडियनरेडक्रॉस सोसाइटी की सिमडेगा इकाई ने दुमकी पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन डीसी दीप्रवा लकड़ा ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर चिकित्सकों के दल ने 401 मरीजों की नि:शुल्क जांच की। डाॅ. आनंद खाखा, डाॅ. सुषमा प्रभा टोप्पो, डाॅ. रितेश कुमार और डाॅ. गोपीनाथ ने मरीजों की जांच की। मौके पर डीसी सह रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष लकड़ा ने रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सचिव मोहन सिंह, प्रसन्न कुमार सिन्हा पिंटू, संतोष केरकेट्टा, वरदान लकड़ा, इग्नासियुस डुंगडुंग, खुबैब शाहिद, मंजर काशमी, जुबैर, नरोत्तम अग्रवाल, सिधिक ठाकुर, मनोज दत्ता, धीरज सिंह, अशोक कुमार, आनंद सोनी, मीना कुमारी, सरिता कुल्लू आदि का योगदान रहा।