- Hindi News
- जोराम में स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
जोराम में स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
ठेठईटांगर | प्रखंडकी जोराम पंचायत भवन में स्वास्थ्य संबंधी एक माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षक के रूप में रांची से आए उद्यमी कल्याण श्रम केंद्र के उमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में 48 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया है। प्रथम चरण के कार्यक्रम का समापन 20 फरवरी को होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न बीमारियों के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में बताया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियाें को इंजेक्शन देने, स्लाइन चढ़ाने, दवा खिलाने, खून की जांच करने की जानकारी दी जा रही है। लोगों को बीमारियों से बचने के लिए खान-पान पर ध्यान देने और साफ-सफाई बरतने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं।