पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलडेगा में पीएलएफआई की चार बंदूकें बरामद

जलडेगा में पीएलएफआई की चार बंदूकें बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलडेगा | जलडेगापुलिस ने रविवार को कई इलाकों में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को मामा भगिना गांव के करीब स्थित बूढ़ापहाड़ जंगल में पीएलएफआई नक्सलियों के हथियार अन्य सामान मिले हैं। हालांकि पुलिस ने देर शाम तक पीएलएफआई के हथियारों की बरामदगी की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मनोहर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने लतापानी, सिमरिया, टिकरा, मामा भगिना, बोंडोजरा और लोम्बोई इलाके में सघन छापामारी की। ग्रामीणों के अनुसार बूढ़ापहाड़ के निकट पुलिस का नक्सलियों से आमना-सामना भी हुआ तथा दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। इसी दौरान नक्सली अपनी चार बंदूकें, नक्सली साहित्य, बैग, वर्दी, लेवी की रसीद पोस्टर आदि सामान छोड़कर भाग निकलेे। अभियान में बांसजोर ठेठईटांगर पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।