रात एक बजे हटा जाम
ठेठईटांगर|बांसजोर थानाक्षेत्र के कच्छुपानी के निकट सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। रात नौ बजे शुरू हुआ जाम मध्य रात के बाद एक बजे तक चला। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जाम के क्रम में वहां पहुंचे भाजपा नेता मनोज नगेशिया ने ओपी प्रभारी सामुएल लिंडा के समक्ष लोगों की मांगें रखी। इसके बाद थाना प्रभारी ने मृतक की बहन मुक्ता कुजूर को दस हजार रुपए का मुआवजा दिया और अन्य सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।