- Hindi News
- चापाकल खराब, 30 परिवारों को नहीं मिल रहा साफ पानी
चापाकल खराब, 30 परिवारों को नहीं मिल रहा साफ पानी
सिमडेगा|ठेठईटांगर केबीडीओ हरि उरांव को आवेदन पत्र सौंपकर केरेया पंचायत के घाटतरी गांव में खराब चापाकल की मरम्मत कराने का आग्रह किया गया है। झारखंड प्रदेश गोंड आदिवासी महासभा के प्रखंड अध्यक्ष जगधन मांझी ने सौंपे गए आवेदन पत्र में कहा है कि घाटतरी गांव में तीनों चापाकल कई वर्षोे खराब पड़े हैं। इससे 30 परिवारों के लोग प्रभावित हैं। साफ पानी नहीं मिलने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। बीडीओ से शीघ्र मरम्मत कराने का आग्रह किया गया है।