बहुमत के साथ बनेगी झाविमो की सरकार
झाविमोसुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जो जानकारियां रही है, उसके अनुसार लोगों में झाविमो के प्रति गजब का उत्साह है। झारखंड में ईमानदार सरकार बनाने के लिए झाविमो के पक्ष में लोग मतदान कर रहे हैं। पहले दूसरे चरण के मतदान में झाविमो के लिए अच्छी खबर है। तीसरा, चौथा पांचवां चरण का क्षेत्र मेरी जन्मभूमि, कर्मभूमि और तपोभूमि है। तीसरे और चौथे चरण के क्षेत्र में जहां मेरा जन्म मेरी शिक्षा-दीक्षा हुई है। वहीं पांचवां चरण को मैं राजनीतिक जीवन का तपोभूमि मानता हूं। इन तीनों चरणों में भी झाविमो की स्थिति सबसे बेहतर रहेगी। हमने हमेशा मूल्यों मुद्दों की राजनीति की है, मुद्रा की राजनीति कभी नहीं की। इस बार प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ झाविमो की बहुमत की सरकार बनेगी। श्री मरांडी मंगलवार को अपने पैतृक गांव कोदाईबांक में मतदान के बाद उक्त बातें कही। इसके पूर्व श्री मरांडी अपने पैतृक गांव कोदाईबांक स्थित विद्यालय में मतदान करने पहुंचे।