पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिसरी में मतदान के दौरान एक की मौत

तिसरी में मतदान के दौरान एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीमुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि छिटपुट घटनाओं को छोड़ धनवार विस का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि धनवार में 63. 51 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंगलवार को धनवार विस चुनाव संपन्न होने के बाद डीसी श्री वर्मा आवासीय कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक सवाल के जबाव में उन्होंने बताया कि किसी भी मतदान केन्द्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

कहा कि जबतक पीठासीन पदाधिकारी की फाइनल रिपोर्ट नहीं जाती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। डीसी ने कहा कि तिसरी प्रखंड के कानीचिया गांव के बूथ संख्या 95 पर मतदान के दौरान एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिल रही है, इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। एसपी क्रांति कुमार ने कहा कि धनवार विस क्षेत्र में मतदान के दौरान बाधा डालने के आरोप में छ: लोगो की गिरफ्तारी की गई है। एसपी ने बताया कि गांवा प्रखंड मुख्यालय से पंद्रह किलोमीटर दूर सर्च अभियान के दौरान केन्दुआडीह पसनौर जंगल के बीच बलथोर में झारखंड जगुआर नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से करीब पन्द्रह से बीस राउंड गोली चलाई गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नही है। एसपी ने बताया कि हेलिकाप्टर से तिसरी प्रखंड के थानसिंहरायडीह बूथ पर पहुंचाए गए मतदान कर्मियों को फिलहाल सीआरपीएफ के क्लस्टर में रखा गया है। कहा कि बुधवार की सुबह उन मतदान कर्मियों को हेलिकाप्टर से वापस जिला मुख्यालय लाया जाएगा। मौके पर बोलते हुए अधिकारियों ने बताया कि आगमी चुनाव को देखते हुए अभी से चुनावी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। ताकि लोगों को मतदान करने में कोई परेशानी नहींं हो।