- Hindi News
- बगैर नोटिस दिए वन विभाग ने तोड़ा गरीब का मकान : मनोज
बगैर नोटिस दिए वन विभाग ने तोड़ा गरीब का मकान : मनोज
तिसरीथाना क्षेत्र के कुंजलपुर निवासी सरजू यादव जैसे गरीब का घर बुलडोजर तोड़कर वन विभाग ने अन्याय किया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। क्योंकि वह व्यक्ति निहायत ही गरीब है। लिहाजा पहले उसकी पुनर्वास की व्यवस्था होनी चाहिए था इसके बाद उसका घर तोड़ा जाना चाहिए थे। चाहे वह वन विभाग की जमीन में बसा हो या फिर किसी और जमीन पर। ज्यादती भी इस कदर की गई कि वन विभाग ने उस गरीब सरयू यादव को मकान खाली करने का भी मौका नहीं दिया। जबकि नियमत: विभाग को पहले नोटिश दिया जाना चाहिए थे। लेकिन आनन-फानन में इस तरह की कार्रवाई करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उक्त बातें भाजपा किसान के मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कही। उन्होंने कहा कि वन विभाग अविलंब उस गरीब परिवार के लिए पुनर्वास की व्यव्स्था करे, अन्यथा भाजपा चुप बैठने वाली नही है। वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मसले को लेकर भाजपा नेता मनोज यादव अपने कुनबे के साथ गुरुवार को डीएफओ से मिलने गिरिडीह पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने पूरे मामले को विस्तार से रखा और लापरवाह रेंजर शंकर पासवान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि जिस स्थान पर सरयू यादव का मकान था वहां कई मकान है। लेकिन सिर्फ उसी का मकान क्यों तोड़ा गया और तोड़ा गया तो उसे पहले नोटिश क्यों नहीं दी गई। इससे प्रतीत होता है कि रेंजर ने एकपक्षीय कार्रवाई कर अपनी जिम्मेवारी के साथ मजाक किया है। उन्होंने कहा की जिले में अवैध उत्खनन कर बेशकीमती पत्थरों को वन भूमि से निकालकर जयपुर भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बहूत सारे आरा मिल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें तिसरी वन विभाग के पदाधिकारी कर्मियों की भी मिलीभगत है। हालांकि डीएफओ स्मिता पंकज ने भाजपा नेता को इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। साथ ही ये भी कहा है कि रेंजर ने यदि नोटिश नहीं दिया है तो उसने गलती की है। डीएफओ ने यह भी कहा है कि सरयू यादव का मकान वन विभाग की जमीन था इसलिए तोड़ा गया। इसके अलावा और भी जितने लोगों का मकान वन भूमि पर बना हुआ है उसे भी हटाया जाएगा। साथ ही वन भूमि पर अवैध माइका पत्थर उत्खनन करने की इजाजत किसी को नहीं है। लिहाजा ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
{ बेघर सरयू को मुआवजा नहीं मिला तो भाजपा करेगी आंदोलन
{ विभाग की मिलीभगत से तिसरी में माइका पत्थर उत्खनन का आरोप डीएफओ से मिला भाजपा नेता कुनबा