पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनवार में आज डाले जाएंगे वोट

धनवार में आज डाले जाएंगे वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीमुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। विदित हो कि जिले की छ: विधानसभा में से तीसरे चरण में धनवार विस क्षेत्र में चुनाव कराया जा रहा है। डीसी श्री वर्मा ने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग निडर होकर करे, सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सोमवार को डीसी ने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र का महापर्व तभी सार्थक साबित होगा जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि धनवार विस चुनाव में कुल 1548 मतदानकर्मी लगाए गए है। इसके अलावा 86 सेक्टर आफिसर, 66 माइक्रो आब्जर्वर चुनाव कार्य में लगाए गए है। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी खौफ से करें। ताकि लोकतंत्र का पर्व सार्थक हो सके।

डीपीआरओ बीरू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि धनवार विस चुनाव में कुल 277563 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 146217 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 127606 है। इनमें 13209 वैसे मतदाता शामिल है जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

महिला मतदाताओं की संख्या 127606

धनवार विस में छह मॉडल बूथ

डीपीआरओश्री कुशवाहा ने बताया कि धनवार विस क्षेत्र में कुल छ: माडल बूथ बनाया गया है। इनमें गांवा, तिसरी धनवार में दो-दो बूथ शामिल है। श्री कुशवाहा ने बताया कि गांवा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गांवा पूर्वी पश्चिमी भाग शामिल है। तिसरी में अग्रवााल उच्च विद्यालय पश्चिमी मध्य भाग तथा धनवार में उच्च विद्यालय धनवार उत्तरी तथा दक्षिणी भाग शामिल है। श्री कुशवाहा ने बताया कि माडल बूथ पर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले दस मतदाताओं को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें पहले आओ पहले पाओ की व्यवस्था लागू की गई है।

क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर होगी विशेष सतर्कता

डीपीआरओने बताया कि धनवार विस क्षेत्र के आठ क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष सतर्कता होगी। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि क्रिटिकल मतदान केन्द्र वैसे मतदान केन्द्र को कहा जाता है जहां विगत चुनाव में 90 प्रतिशत मत डाले गए है। इनमें 70 प्रतिशत वोट किसी खास प्रत्याशी के पक्ष में डाले गए हो। कुशवाहा ने बताया कि ऐसे मतदान केन्द्रों पर