पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गावां में बिक रही नकली शराब

गावां में बिक रही नकली शराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माल्डा | गावांप्रखंड स्थित सरकारी दुकान में नकली शराब धड़ल्ले से बेचे जा रहे है। दुकान में नकली शराब को असली शराब के अनुसार कई विदेशी शराब बिना परमिट के खपाए जा रहे थे। गावां स्थित होटलोंं में भी नकली शराब को दिन और रात में पहुंचाया जाता है। होटलो और दुकानों से अभी अधिक से अधिक नकली शराब के साथ पाउच भी खपाया जाता है। गावां से दूर दूर तक मोटरसाइकिल से माल्डा, पटना, पिहरा बासोडीह, तिसरी आदि जगह तक पहुंचाया जाता है।

दुशाधमहासभा की बैठक में बनी कमेटी



छोटकी खरगडीहा | राजकीयबुनियादी विद्यालय बेंगाबाद में रविवार को अखिल झारखंड दुशाध महासभा की बैठक हुई। संजय हाजरा ने इसकी अध्यक्षता की। जबकि जिलाध्यक्ष गुजर हाजरा, प्रेम कुमार पासवान, सुनील कुमार पासवान, भुनेश्वर पासवान, संतोष पासवान, दिलीप पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर दुसाध महासभा बेंगाबाद प्रखंड इकाई का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष के रूप में संजय हाजरा, सचिव महेन्द्र पासवान, उपाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव चन्द्र शेखर हाजरा, संगठन सचिव विनोद पासवान कोषाध्यक्ष मनोज कुमार को चुना गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में सुखदेव हाजरा, कृपाली हाजरा, चुरामन हाजरा, दिलीप कुमार पासवान, केदार हाजरा, भोला पासवान, बीरबल हाजरा, नागेश्वर हाजरा, फाल्गुनी हाजरा एवं अरूण हाजरा सहित कई अन्य लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में मुख्य रूप से शंकर पासवान, चुरामन हाजरा, बीरबल हाजरा, भरत हाजरा, पुनीत हाजरा, भोला पासवान, जागेशवर पासवान, कालेश्वर हाजरा, चन्द्र शेखर हाजरा आदि शामिल थे।