योजनाओं का हुआ शिलान्यास
तिसरी | मुख्यमंत्रीहेमंत ने तिसरी में कार्यक्रम के दौरान 38 करोड़ 15 लाख की लागत से 19 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 28 करोड़ की लागत से 11 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिसमें पीरटांड में छात्रावास, गिरिडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन शामिल है। शेष नौ करोड़ की राशि से आठ योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम आगे के कार्यक्रम को रवाना हुए।